झारखंड में शिक्षा सुधार पर सरकार का फोकस, CM हेमंत सोरेन ने दिए अहम निर्देश |

झारखंड में शिक्षा सुधार पर सरकार का फोकस, CM हेमंत सोरेन ने दिए अहम निर्देश |

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा को आधुनिक और वैश्विक मानकों के अनुरूप विकसित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने समीक्षा बैठक में कहा कि शिक्षा व्यवस्था को समय की जरूरतों के अनुरूप मजबूत बनाया जाए, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर अवसर मिल सकें।

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड (GSCC) योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र छात्रों तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाई जाए और किसी भी पात्र छात्र को इसका लाभ लेने से वंचित न रहना पड़े। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आर्थिक सहयोग के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।