केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अहम बैठक की। बैठक में राज्य में चल रही और प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सड़क अवसंरचना परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान

उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी एनएचएआई के अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में सड़क संपर्क को बेहतर बनाने, परियोजनाओं को समय पर पूरा करने और राज्य में आधुनिक परिवहन अवसंरचना के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

