जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने सोमवार को पटना स्थित 7, सर्कुलर रोड आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं का हालचाल जाना, उनसे आत्मीय बातचीत की और उनका उत्साहवर्धन किया।

जदयू की ओर से कहा गया कि बिहार के विकास के प्रति नीतीश कुमार की प्रतिबद्धता और सक्रिय भूमिका आज भी कार्यकर्ताओं और प्रदेशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस अवसर पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, उपनेता ललन सर्राफ, लोक प्रकाश सिंह सहित कई पार्टी पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

