झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने पश्चिम सिंहभूम दौरे के दौरान राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि खनिज संपन्न क्षेत्र से पिछले 10 वर्षों में आयरन ओर के जरिए जिला खनिज फाउंडेशन यानी डीएमएफटी फंड में करीब 3,700 करोड़ रुपये आए, लेकिन इसके बावजूद आदिवासी क्षेत्रों में अपेक्षित विकास नहीं हुआ। मरांडी ने

आरोप लगाया कि सरकार ने विकास कार्यों पर ध्यान देने के बजाय भ्रष्टाचार और लूट को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि जिन इलाकों से राज्य को सबसे अधिक राजस्व मिलता है, वहीं के लोग आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। भाजपा ने सरकार से डीएमएफटी फंड के उपयोग का हिसाब सार्वजनिक करने की मांग भी की है।

