जारीबाग के दो अहम मामलों पर सांसद ने DC से की चर्चा |

जारीबाग के दो अहम मामलों पर सांसद ने DC से की चर्चा |

विष्णुगढ़ और सीतागढ़ा मामलों में सांसद मनीष जायसवाल ने उपायुक्त से की मुलाकात, प्रशासनिक मनमानी पर कार्रवाई का आश्वासन हजारीबाग में विष्णुगढ़ हॉस्पिटल मोड़ पर अतिक्रमण हटाने और सीतागढ़ा के भूमि विवाद को लेकर सांसद मनीष जायसवाल ने सोमवार को उपायुक्त हेमंत सती से मुलाकात की। इस दौरान प्रभावित दुकानदारों और ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद रहा।

सांसद ने विष्णुगढ़ में प्रभावित दुकानदारों की समस्या रखी और कहा कि यातायात व्यवस्था दुरुस्त करना जरूरी है, लेकिन गरीबों की आजीविका नहीं उजाड़नी चाहिए। उन्होंने अस्पताल परिसर में पार्किंग और प्रभावितों के पुनर्वास की मांग की। वहीं सीतागढ़ा में प्रशासनिक कार्रवाई और कथित पुलिस ज्यादती की शिकायत पर निष्पक्ष जांच की मांग की। उपायुक्त हेमंत सती ने दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई और न्याय का आश्वासन दिया। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, अजय साहू, दीपू वर्णवाल, भाजपा नेता किशोर मंडल और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। सांसद ने कहा कि जनता के अधिकारों की रक्षा उनकी प्राथमिकता है और पीड़ितों को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।