दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.5 किलोग्राम संदिग्ध हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया है। एपीआईएस प्रोफाइलिंग के आधार पर फुकेत से दिल्ली पहुंचे एक यात्री को ग्रीन चैनल पर रोका गया। यात्री के सामान की जांच में कुछ नहीं मिला, लेकिन जिस विमान से वह आया था उसकी

तलाशी के दौरान सीट नंबर 12 के नीचे से छह सीलबंद पैकेट बरामद हुए। पूछताछ में यात्री ने स्वीकार किया कि उसने ही इन पैकेटों को विमान में छिपाया था। कस्टम अधिकारियों ने संदिग्ध मादक पदार्थ और पैकेजिंग सामग्री को एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

