हॉर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका अब इस रणनीतिक समुद्री मार्ग की सुरक्षा के लिए खाड़ी देशों से भरपाई चाहता है। ट्रंप का कहना है कि अमेरिका लंबे समय से दुनिया के सबसे समृद्ध क्षेत्रों में से एक की सुरक्षा पर भारी खर्च कर रहा है, इसलिए अब इसका आर्थिक बोझ अकेले नहीं उठाएगा। उन्होंने सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, कुवैत और बहरीन का नाम लेते हुए कहा कि

इन देशों को सुरक्षा के बदले भुगतान करना चाहिए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले मालवाहक जहाजों पर 20 प्रतिशत शुल्क लगाने का सुझाव भी दिया है। यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बना हुआ है और हॉर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा वैश्विक चिंता का विषय बनी हुई है।

