बिहार के पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल में बेखौफ अपराधियों ने एक ज्वेलरी दुकान में दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे दी। सम्यागढ़ थाना क्षेत्र स्थित मां अंबे ज्वेलर्स में चार नकाबपोश हथियारबंद बदमाश घुसे और दुकानदार को बंधक बनाकर करीब 7 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी लूट ली। वारदात के दौरान बदमाशों ने दुकानदार चंदन कुमार के साथ मारपीट की और फायरिंग करते हुए दो बाइक से फरार हो गए। सूचना मिलते

ही ग्रामीण एसपी, एसडीपीओ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद सम्यागढ़ बाजार के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

