मणिपुर के कांगपोकपी जिले में शनिवार को हथियारबंद हमलावरों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 53 वर्षीय हाओलाल सिंगसिट के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार घटना गोवानजांग गांव में उस समय हुई, जब किसान अपनी पत्नी के साथ धान के खेत में काम कर रहा था।

हमलावरों ने उस पर कई गोलियां चलाईं। गोलीबारी के बीच उसकी पत्नी किसी तरह जान बचाकर भाग निकली, लेकिन किसान की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है। गौरतलब है कि मई से नागा और कुकी समुदायों के बीच तनाव लगातार बना हुआ है। हालिया हिंसा और आर्थिक नाकेबंदी के बीच मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है

