बिहार के हाजीपुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राघोपुर डबल मर्डर के मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बिदुपुर थाना क्षेत्र में आरोपी जगदीश राय को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी पर

एक दिन पहले रास्ते के विवाद में पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। मृतकों में जितेंद्र कुमार भारतीय सेना के जवान थे, जो दो दिन पहले ही छुट्टी पर घर आए थे। हाजीपुर के एसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि आरोपी ने पुलिस पर गोली चलाई थी, जिसके बाद आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की गई। फिलहाल आरोपी का इलाज जारी है और मामले की जांच की जा रही है।

