नई दिल्ली के दिल्ली हाट में ‘मेघालय पाइनएप्पल फेस्ट 2026’ के चौथे संस्करण का शुभारंभ किया गया। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने संयुक्त रूप से इस वार्षिक उत्सव का उद्घाटन किया।

यह फेस्टिवल मेघालय के अनानास उत्पादकों को देशभर के ग्राहकों, रिटेलर्स, फूड प्रोसेसिंग कंपनियों और निर्यातकों से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण मंच बन चुका है। इसका उद्देश्य किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना, उनके उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाना तथा कृषि आधारित कारोबार को बढ़ावा देना है।
आयोजकों के अनुसार, यह उत्सव मेघालय के उच्च गुणवत्ता वाले अनानास को नए बाजारों तक पहुंचाने और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा।

