कोलकाता मेट्रो परियोजना को बड़ी सफलता मिली है। खिदिरपुर–विक्टोरिया सेक्शन के तहत निर्माणाधीन विक्टोरिया मेट्रो स्टेशन पर पहली टनल बोरिंग मशीन यानी TBM ‘दुर्गा’ ने सफलतापूर्वक सुरंग निर्माण का कार्य पूरा कर लिया है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में विक्टोरिया मेट्रो स्टेशन पर विशेष TBM ब्रेकथ्रू समारोह का आयोजन किया गया। यह उपलब्धि परियोजना के निर्माण कार्य में एक अहम मील का पत्थर मानी जा रही है।

अधिकारियों के अनुसार, इस सफलता से खिदिरपुर–विक्टोरिया मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण को और गति मिलेगी तथा भविष्य में यात्रियों को बेहतर और तेज सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने का मार्ग प्रशस्त होगा। परियोजना पूरी होने के बाद शहर में यातायात का दबाव कम होगा और कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी।

