उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री अयोध्या धाम को 432 करोड़ रुपये से अधिक की 217 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया तथा पूर्व मंत्री स्वर्गीय मुन्ना सिंह चौहान की भव्य प्रतिमा का भी अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और सहायता राशि के चेक भी वितरित किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि जब नीति स्पष्ट होती है, तो उसके क्रियान्वयन में सभी का सहयोग स्वतः मिल जाता है और अयोध्या इसका जीवंत उदाहरण है। उन्होंने लोगों से डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों में भागीदारी निभाने की अपील करते हुए कहा कि यही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को मजबूत आधार प्रदान करेगा।

