उत्तर प्रदेश के बलिया में निषाद पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान उस समय अजीब स्थिति बन गई, जब राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद के भाषण के बीच बिजली चली गई और उन्हें टॉर्च की रोशनी में संबोधन जारी रखना पड़ा। इस दौरान उन्होंने पार्टी के नेता कनक पांडेय का नाम लेते हुए कहा कि यदि ब्राह्मण समाज निषाद समाज का विरोध करेगा तो वे “विधायक तो दूर, प्रधान भी नहीं बन पाएंगे।

” भाषण के दौरान उन्होंने मंच पर मौजूद महिला मोर्चा की अध्यक्ष पर भी नाराजगी जताई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि इससे पहले पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के बाहर कुछ युवाओं ने उनके पुराने बयान को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था, जिसे लेकर उन्होंने मंच से प्रतिक्रिया दी। वहीं, कनक पांडेय ने कहा कि पूरा ब्राह्मण समाज उनके साथ है और विरोध करने वाले युवक कांग्रेस से जुड़े थे।

