हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में चार अपराधी मारे गए, जबकि एक घायल है। यह एनकाउंटर उस समय हुआ जब दीपक नांदल गैंग से जुड़े शूटर सुशांत लोक फेज-2 में एक कारोबारी के घर पर कथित तौर पर फायरिंग कर रहे थे। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच ने इलाके की घेराबंदी की और बदमाशों को सरेंडर करने को कहा। पुलिस के अनुसार,

आरोपियों ने जवाब में फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद हुई जवाबी कार्रवाई में पांचों शूटर गोली लगने से घायल हुए। अस्पताल ले जाने पर चार को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक का इलाज जारी है। इस मुठभेड़ में गुरुग्राम पुलिस के तीन जवान भी घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके से दो पिस्टल बरामद की हैं और मामले की जांच के साथ मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

