उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया। खुर्जा नगर थाना क्षेत्र के मूंडाखेड़ा गांव में एक मस्जिद की बाउंड्रीवाल अचानक ढह गई, जिससे उसके पास मौजूद छह लोग मलबे में दब गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया तथा सभी घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, दो

लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जिला अस्पताल में उपचार के दौरान एक महिला ने भी दम तोड़ दिया। इस हादसे में कुल तीन लोगों की मौत हुई है और तीन अन्य घायल हैं, जिनका इलाज जारी है। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। शुरुआती जांच में लगातार हो रही बारिश के कारण दीवार कमजोर होकर गिरने की बात सामने आई है।

