ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न स्थित मार्वल स्टेडियम में आयोजित ‘मेलबर्न मीट्स मोदी’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 हजार से अधिक भारतीय मूल के लोगों को संबोधित किया। अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में यह उनका ऑस्ट्रेलिया का तीसरा दौरा है, जो भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों की मजबूती का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मेलबर्न की सांस्कृतिक विविधता में भारतीय समुदाय ने अपनी अलग पहचान बनाई है और ‘लिटिल इंडिया’ जैसे इलाकों

का विशेष उल्लेख किया। पीएम मोदी ने विकसित भारत के संकल्प, नवाचार और युवाओं की भूमिका पर भी जोर दिया। कार्यक्रम में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने भी भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी की सराहना करते हुए भारतीय समुदाय की ऊर्जा और योगदान की प्रशंसा की। दोनों नेताओं ने कार्यक्रम से पहले भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की।

