बिहार के जहानाबाद में एक युवक का अपनी प्रेमिका से मिलने का अनोखा तरीका उस पर भारी पड़ गया। पश्चिम बंगाल निवासी युवक अपनी मुस्लिम प्रेमिका से मिलने के लिए पहचान छिपाने की नीयत से बुर्का पहनकर उसके मोहल्ले पहुंचा था। लेकिन उसकी संदिग्ध हरकतों पर स्थानीय लोगों को शक हो गया। पूछताछ के दौरान जब लोगों ने उसका नकाब हटाया तो अंदर पुरुष को देखकर

हड़कंप मच गया। इसके बाद भीड़ ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से बचाकर थाने ले गई। पुलिस फिलहाल युवक से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि उसके इरादे क्या थे। मामले की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

