सुवेंदु अधिकारी ने स्वास्थ्य भवन के नवनिर्मित कंट्रोल रूम का किया दौरा |

सुवेंदु अधिकारी ने स्वास्थ्य भवन के नवनिर्मित कंट्रोल रूम का किया दौरा |

पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित साल्ट लेक के स्वास्थ्य भवन में नवनिर्मित कंट्रोल रूम का नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कंट्रोल रूम में उपलब्ध सुविधाओं, तकनीकी व्यवस्थाओं और निगरानी प्रणाली का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई और संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई।

सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए आधुनिक कंट्रोल रूम की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने व्यवस्थाओं के बेहतर संचालन और आम लोगों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली और आपातकालीन परिस्थितियों में इसकी उपयोगिता की भी जानकारी दी।