मणिपुर के इंफाल एयरपोर्ट पर CISF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली जा रहे एक यात्री को संदिग्ध मादक पदार्थ के साथ पकड़ा है। बैगेज स्क्रीनिंग के दौरान सुरक्षा कर्मियों को यात्री के सामान में कुछ संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। जांच करने पर बैग से करीब 3.220 किलोग्राम संदिग्ध मारिजुआना बरामद हुआ। इसके बाद CISF ने आरोपी यात्री को हिरासत में लेकर जब्त मादक

पदार्थ के साथ स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि बरामद मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे किसे पहुंचाया जाना था। साथ ही इस पूरे मामले में किसी बड़े तस्करी नेटवर्क की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

