राष्ट्रीय राजधानी New Delhi और एनसीआर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। देर रात से जारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, रात 2:30 बजे से सुबह 5:30 बजे के बीच तीन घंटे में 34.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। अगले कुछ घंटों तक तेज बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। भारी

बारिश के बाद मुनिरका, पीतमपुरा और शालीमार बाग सहित कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गईं, जबकि Ghaziabad और Noida के कई क्षेत्रों में भी जलभराव से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। हालात को देखते हुए गाजियाबाद में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम संबंधी सलाह का पालन करने की अपील की है।

