अमेरिका की ग्रैंड ज्यूरी ने भारत, अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको तक फैले कथित अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क का खुलासा करते हुए जग्गू भगवानपुरिया गैंग और उसके सहयोगियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। चार्जशीट में ड्रग तस्करी, रंगदारी, अवैध हथियारों के कारोबार, हत्या की साजिश और करोड़ों की संपत्ति जब्त करने की मांग का उल्लेख है। आरोप है कि गैंग ने लॉस एंजिलिस से वैंकूवर तक बड़ी मात्रा में कोकीन की तस्करी की साजिश रची और अमेरिका में

एक कारोबारी से करोड़ों रुपये की रंगदारी भी मांगी। चार्जशीट में पंजाब के एक कथित भ्रष्ट पुलिस अधिकारी की भूमिका का भी जिक्र है, जिस पर हत्या के मामले में पीड़ित परिवार को फंसाने और पैसे की मांग करने का आरोप लगाया गया है। अमेरिकी एजेंसियां पूरे नेटवर्क की जांच कर रही हैं और संबंधित आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी में जुटी हैं।

