RIMS-2 को लेकर बढ़ा बवाल, रैयतों ने बाबूलाल मरांडी से लगाई गुहार

RIMS-2 को लेकर बढ़ा बवाल, रैयतों ने बाबूलाल मरांडी से लगाई गुहार

रांची में प्रस्तावित RIMS-2 अस्पताल के निर्माण को लेकर विरोध तेज हो गया है। नगड़ी क्षेत्र के रैयतों ने नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि उनकी उपजाऊ कृषि भूमि का जबरन अधिग्रहण किया जा रहा है।

रैयतों का कहना है कि इस फैसले से उनकी आजीविका पर सीधा असर पड़ेगा। वहीं बाबूलाल मरांडी ने सरकार के इस कदम को आदिवासी विरोधी बताते हुए कहा कि अस्पताल का निर्माण किसी वैकल्पिक खाली जमीन पर किया जाना चाहिए, ताकि किसानों की खेती और जमीन सुरक्षित रह सके। दूसरी ओर, रैयतों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इसी कड़ी में 10 जुलाई को इस मुद्दे पर एक बड़ी सभा आयोजित करने का भी ऐलान किया गया है।