उपायुक्त के निर्देश पर जिला परिवहन कार्यालय द्वारा जिले के सभी वाहन चालकों को वैध ड्राइविंग लाइसेंस के प्रति जागरूक करने एवं लाइसेंस निर्माण प्रक्रिया को सरल, सुगम एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से प्रखंड एवं अंचल स्तर पर नवशिक्षु चालक अनुज्ञप्ति शिविर का आयोजन किया जा रहा है। लिट्टीपाडा अंचल में दो दिवसीय शिविर के आयोजन किया गया l आयोजन के प्रथम दिन कुल 46 आवेदन आवेदक के द्वारा प्राप्त हुए जिसमें 45 आवेदकों को जिला परिवहन पदाधिकारी मोजाहिद अंसारी, अंचल अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार के द्वारा नवशिक्षु चालक अनुज्ञप्ति प्रदान किया गया। अंचल में आए सभी आवेदको, आम नागरिकों, अंचल में काम कराने आने वाले सभी लोगों से अनुरोध किया गया कि अगले दिन अंचल/प्रखंड में आयोजित शिविर का लाभ उठाएं। शिविर के दौरान उपस्थित नागरिकों एवं वाहन

चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, वैध ड्राइविंग लाइसेंस के साथ वाहन चलाने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार वाहन संचालन, हिट एंड रन के सरकार द्वारा दी जाने मुआवजा की राशि का लाभ उठाएं, अच्छा सेमीरिटर्न, राहवीर, कैशलैस ट्रीटमेंट, आपदा प्रबंधन के सभी योजनाओं के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला परिवहन कार्यालय के प्रधान लिपिक बरियर हेंब्रम, सड़क सुरक्षा के सदस्य एवं जिला परिवहन कार्यालय सभी कर्मी उपस्थित रहे ।

