पटना में जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिले नीतीश कुमार |

पटना में जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिले नीतीश कुमार |

पटना स्थित 7, सर्कुलर रोड आवास पर जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद Nitish Kumar ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सभी का गर्मजोशी से स्वागत किया और संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।

बैठक में विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, उपनेता लालन सर्राफ, लोक प्रकाश सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता और गणमान्य लोग मौजूद रहे। नेताओं ने संगठनात्मक मजबूती और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की।