कैमूर SP का सख्त फरमान! थानों में दलाली करने वालों पर होगी FIR, संदिग्धों पर भी रहेगी कड़ी नजर बिहार के कैमूर जिले में पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने थानों में दलाली पर रोक लगाने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। एसपी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को आदेश दिया है कि थानों में दलाली करने वाले या बिना किसी काम के बार-बार आने वाले संदिग्ध लोगों पर पैनी नजर

रखी जाए। जरूरत पड़ने पर ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही आम लोगों से भी अपील की गई है कि यदि किसी थाने में दलाल या संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो उसकी फोटो खींचकर व्हाट्सएप के माध्यम से पुलिस को भेजें या सीधे शिकायत करें। एसपी ने कहा कि थानों को दलालों से मुक्त रखना और फरियादियों को पारदर्शी व निष्पक्ष पुलिस सेवा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

