हजारीबाग के अन्नदा कॉलेज में 47वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास और गरिमामय माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर सामाजिक विस्तार एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, लिटररी सोसाइटी और कला-संगम के संयुक्त तत्वावधान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। प्राचार्य डॉ. नीलमणि मुखर्जी ने कहा कि अन्नदा कॉलेज केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार, संस्कृति और चरित्र निर्माण का भी संस्थान है। कार्यक्रम

में विद्यार्थियों ने शास्त्रीय संगीत, रवीन्द्र संगीत और बाँसुरी वादन की शानदार प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। इस दौरान रवीन्द्रनाथ टैगोर जयंती पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। वहीं प्राणी विज्ञान विभाग के डॉ. आकाश गराईन द्वारा लिखित पुस्तक ‘मेडिकल जूलॉजी’ का भी लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

