पश्चिम बंगाल की नगर एवं शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल ने गुरुवार को आसनसोल बाजार क्षेत्र का निरीक्षण कर फुटपाथों पर बढ़ते अतिक्रमण पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि फुटपाथों पर व्यवसाय करने से आम लोगों की आवाजाही बाधित नहीं होनी चाहिए। मंत्री ने बताया कि उन्हें लगातार फुटपाथों पर अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही हैं, जिससे पैदल चलने वालों को काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि फुटपाथों को

बाधारहित रखने के लिए नियमित निगरानी की जाए और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान मंत्री के पहुंचते ही फुटपाथ पर कारोबार करने वाले दुकानदारों में हलचल देखी गई। मंत्री ने स्पष्ट कहा कि आम नागरिकों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सार्वजनिक मार्गों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

