दिल्ली टू कोलकाता नेशनल हाईवे पर हुआ बड़ा हादसा,कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुसौली बंशीधर पेट्रोल पंप के सामने आज गुरुवार की सुबह 4 से 5 बजे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां सरिया लदी अनियंत्रित ट्रक ने डिवाइडर में जोरदार टक्कर मार दी,जिसमें चालक और खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक में लदे सरिया के दबाव से केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.चालक और खलासी घंटों केबिन में फंसे रहे.सूचना मिलते ही कुदरा पुलिस और एनएचएआई पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद दोनों के शव को बाहर निकाला गया,और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। मृतकों की पहचान चालक शंकर यादव पिता जगन्नाथ यादव, निवासी ग्राम

बेरगी,थाना डुमरी, जिला गिरिडीह और खलासी भुनेश्वर यादव पिता स्वर्गीय देवचंद यादव, निवासी ग्राम कुडारी,जिला बगोदर, झारखंड के रूप में हुई है.बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति ट्रक का मालिक था और दूसरा चालक। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया है,विभागीय टीम ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है और वे मौके पर पहुंच चुके हैं.परिजनों को सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया,कुदरा पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजन राज जी यादव ने बताया कि ट्रक मालिक ही ट्रक चला रहे थे. यह हादसा नींद की झपकी आने से हुआ है, जैसे ही मुझे सूचना मिली मै यहां पहुंचा हूं।

