बैंक ऑफ इंडिया की हजारीबाग बाजार शाखा में वरिष्ठ शाखा प्रबंधक बिपिन कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में ग्राहक जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राहकों, छोटे व्यवसायियों और स्थानीय नागरिकों को केंद्र सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं तथा सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग सेवाओं की जानकारी देना था। बैठक में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, पीएम स्वनिधि, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) और डोर-स्टेप बैंकिंग

जैसी योजनाओं की पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए उपलब्ध बैंकिंग सुविधाओं पर भी विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में ग्राहकों की बैंकिंग और ऋण संबंधी समस्याओं को सुनकर कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। बैठक में बैंक अधिकारी, कर्मचारी, ग्राहक और स्थानीय व्यवसायी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

