सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में पौधारोपण कार्यक्रम |

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में पौधारोपण कार्यक्रम |

हजारीबाग के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हारटोली में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रेस क्लब एसोसिएशन, हजारीबाग के अध्यक्ष मुरारी सिंह और विद्यालय के प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू ने फलदार एवं छायादार पौधे लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

एनसीसी विभाग के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में सेकंड ऑफिसर राजीव रंजन सहित विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थियों ने भी पौधारोपण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुरारी सिंह ने कहा कि पर्यावरण संतुलन और प्रदूषण नियंत्रण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना समय की आवश्यकता है। वहीं प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू ने विद्यार्थियों से पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करने का भी आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।