कोयलांचल से एक बार फिर डराने वाली खबर। धनबाद के कतरास स्थित छाताबाद में बुधवार को पूरा तालाब अचानक धंस गया। मंगलवार सुबह देखते ही देखते हजारों लीटर पानी पाताल में समा गया। कुछ ही मिनटों में तालाब पूरी तरह खाली हो गया और इसके साथ ही आसपास के करीब 4 घर भी जमीन में समा गए। सबसे खतरनाक बात ये है कि दर्जनों घर अभी भी भू-धंसान की जद में

हैं। लोग अपना सामान लेकर घर छोड़ने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अवैध खनन की वजह से ये हादसा हुआ है। बार-बार शिकायत के बाद भी प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। अब सवाल सिर्फ एक तालाब का नहीं है, पूरे छाताबाद इलाके के अस्तित्व का है।

