जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश का असर माता वैष्णो देवी यात्रा पर पड़ा है। भवन मार्ग पर कई स्थानों पर मलबा और हल्के भूस्खलन के बाद श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने बैटरी कार मार्ग को अगले आदेश तक बंद कर दिया है। इसके साथ ही बैटरी कार सेवा भी स्थगित कर दी गई है। खराब मौसम के कारण कटड़ा से हेलीकॉप्टर सेवा

दिनभर बंद रही, जबकि भवन-भैरव घाटी रोपवे सेवा कुछ घंटों के लिए रोकने के बाद शाम को दोबारा शुरू कर दी गई। हालांकि पारंपरिक मार्ग से पैदल यात्रा, घोड़े, पिट्ठू और पालकी के माध्यम से श्रद्धालुओं की यात्रा जारी रही। श्राइन बोर्ड ने मलबा हटाने के लिए आपदा प्रबंधन और सफाई कर्मियों को तैनात किया है। शाम 5 बजे तक करीब 18 हजार श्रद्धालु पंजीकरण कर भवन के लिए रवाना हो चुके थे।

