समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज प्रातःकाल पूज्य शंकराचार्य जी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों के बीच सनातन धर्म से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। अखिलेश यादव ने कहा कि वर्तमान समय में सनातन पर आए संकट को दूर करने और धर्म को अधर्मियों के चंगुल से मुक्त कराने के विषय पर सार्थक वार्ता हुई। उन्होंने शंकराचार्य का

आशीर्वाद प्राप्त करने को अपने लिए सौभाग्यशाली क्षण बताया। इस मुलाकात को राजनीतिक और धार्मिक दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, बातचीत के विस्तृत बिंदुओं की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

