हजारीबाग में डायरिया नियंत्रण पखवाड़े के तहत सदर अस्पताल सह उत्क्रमित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल से जागरूकता रैली निकालकर अभियान की शुरुआत की गई। सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। यह अभियान 1 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक चलेगा। इसके बाद जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें डायरिया की रोकथाम, समय पर ओआरएस और

जिंक के उपयोग तथा स्वच्छता के महत्व पर जोर दिया गया। स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों से साफ पानी पीने, हाथों की नियमित सफाई, बच्चों को पहले छह माह तक केवल स्तनपान कराने, समय पर टीकाकरण कराने और डायरिया के गंभीर लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की अपील की। अभियान का उद्देश्य डायरिया से होने वाली बीमारियों और बाल मृत्यु दर को कम करना है।

