पाकुड़ जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों को विकसित करने की दिशा में उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने भौरी कोचा मंदिर और दुर्गापुर डैम का निरीक्षण कर समग्र विकास की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आधारभूत सुविधाओं, स्वच्छता, सुरक्षा और पर्यटन विकास की संभावनाओं का जायजा लिया। भौरी कोचा मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुल निर्माण, नियमित साफ-सफाई, यात्री शेड, स्थानीय लोगों के लिए स्टॉल, बच्चों का पार्क और बैठने की

व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए गए। वहीं, दुर्गापुर डैम को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए नौका विहार, गार्डरेल, ड्रेजिंग, कॉटेज, आधुनिक शौचालय और सेल्फी प्वाइंट बनाने की योजना पर जोर दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि इन परियोजनाओं से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

