झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की पाकुड़ जिला कमेटी गठित |

झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की पाकुड़ जिला कमेटी गठित |

झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की पाकुड़ जिला इकाई की नई कमेटी का गठन कर दिया गया है। संगठन की बैठक में सर्वसम्मति से सतनाम सिंह को जिलाध्यक्ष और शमशेर अहमद को जिला महासचिव मनोनीत किया गया। बैठक जिला प्रभारी अरबिन्द ठाकुर की मौजूदगी में संपन्न हुई। नई कार्यकारिणी में प्रीतम सिंह यादव और अभिषेक तिवारी को उपाध्यक्ष, बलराम ठाकुर और यासिर अराफात को सचिव, काजीरूल शेख को कोषाध्यक्ष तथा ममता जायसवाल को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

जिला प्रभारी अरबिन्द ठाकुर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन जिले के सभी पत्रकारों के हितों और सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं, जिलाध्यक्ष सतनाम सिंह ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व और पत्रकार साथियों का आभार जताते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता जिले के पत्रकारों को एकजुट रखना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार काम करना होगा।