पाकुड़ रेलवे स्टेशन पहुँचने पर झामुमो के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा का झामुमो जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुके देकर व माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली ने जिले के धर्मपूर मोड़ से पाकुड़ तक के सड़क की दुर्गति से अवगत कराते हुए जल्द की मरम्मती कराने का आग्रह किया। केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने संवेदक को टेलीफ़ोन कर एक सप्ताह के अंदर ही उक्त सड़क की मरम्मती करने का निर्देश दिया।

बताते चले कि केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने ईस्टर्न रेलवे द्वारा कोलकाता में आयोजित बैठक में शामिल होकर वापसी के दौरान पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर पहुँचे थे।
मौके पर जिला उपाध्यक्ष पीटर मरांडी, केंद्रीय समिति सदस्य उमर फारूक, जिला सह सचिव जहूर आलम, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख, नगर सचिव नूर आलम, पाकुड़ प्रखंड उपाध्यक्ष अजफारुल शेख, जिला मीडिया प्रभारी आफताब आलम, फुरकान शेख, नूर आलम अंसारी, अंसार अंसारी, जमीरुल शेख सहित दर्जनों सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे।

