अमेरिका के ईरान पर ताज़ा हवाई हमलों के बाद पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। बुधवार को कुवैत और बहरीन ने अपनी ओर मिसाइल और ड्रोन आने की चेतावनी जारी करते हुए एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिए। बहरीन में एयर रेड सायरन बजाए गए, जबकि कुवैत ने कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली संभावित हमलों को रोकने के लिए तैनात है।

अमेरिकी सेना का कहना है कि उसने ईरान पर यह कार्रवाई होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यावसायिक जहाजों पर हुए हमलों के जवाब में की है। जवाबी कार्रवाई में ईरान ने भी कड़े कदम उठाने की चेतावनी दी है। ताज़ा घटनाक्रम से क्षेत्र में शांति वार्ता पर अनिश्चितता बढ़ गई है और पूरे पश्चिम एशिया में बड़े संघर्ष की आशंका गहरा गई है।

