केंदुआडीह भू-धंसान: वैज्ञानिक जांच के बाद ही खुलेगी सड़क, सुरक्षा पर प्रशासन का फोकस |

केंदुआडीह भू-धंसान: वैज्ञानिक जांच के बाद ही खुलेगी सड़क, सुरक्षा पर प्रशासन का फोकस |

धनबाद के केंदुआडीह में भू-धंसान के बाद बंद पड़ी सड़क को दोबारा शुरू कराने की दिशा में जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में तय किया गया कि सड़क खोलने से पहले आईआईटी-आईएसएम, सिंफर, सीएमपीडीआई और डीजीएमएस के विशेषज्ञ संयुक्त रूप से वैज्ञानिक जांच करेंगे। टीम सड़क के नीचे भू-धंसान, खोखले हिस्सों और संभावित गैस रिसाव की जांच करेगी।

जिला प्रशासन और बीसीसीएल मिलकर विशेषज्ञों की निगरानी में सड़क की खुदाई भी कराएंगे। बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल ने कहा कि कंपनी हर जरूरी कार्रवाई में सहयोग करेगी, लेकिन सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। बैठक में सांसद ढुलू महतो समेत जनप्रतिनिधियों ने सड़क जल्द खोलने की मांग उठाई, जबकि प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अंतिम फैसला विशेषज्ञों की रिपोर्ट आने के बाद ही लिया जाएगा।