हजारीबाग सर्किट हाउस में कांग्रेस की कुशवाहा समाज प्रकोष्ठ की महासचिव रेनू कुमारी ने झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान रामगढ़ विधायक ममता देवी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शहज़ादा अनवर भी मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सभी नेताओं का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत और अभिनंदन किया।

इसके बाद रेनू कुमारी ने विनोबा भावे विश्वविद्यालय में आयोजित सहकारिता सम्मेलन में भाग लिया, जहां ग्रामीण विकास, किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण और सहकारिता को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर चर्चा हुई। रेनू कुमारी ने कहा कि मंत्री और वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन उन्हें जनसेवा के लिए नई प्रेरणा देता है और वे जनहित, किसान हित तथा झारखंड के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करती रहेंगी।

