केरल के वायनाड जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां भारी बारिश के कारण मेप्पाडी इलाके में टनल निर्माण स्थल के पास भूस्खलन हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। राहत और बचाव कार्य जारी है और अब तक छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। यह हादसा मीनाक्षी पुल के पास उस समय हुआ, जब मजदूर

टनल निर्माण कार्य में जुटे थे। लगातार बारिश के चलते पहाड़ी का बड़ा हिस्सा दरककर सड़क, नदी और मजदूरों के अस्थायी शिविर पर आ गिरा। प्रशासन, पुलिस और राहत एजेंसियां मौके पर मौजूद हैं और लापता लोगों की तलाश जारी है। भारी बारिश को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

