हजारीबाग में बारिश से बदहाल NHAI सड़क का विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया निरीक्षण |

हजारीबाग में बारिश से बदहाल NHAI सड़क का विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया निरीक्षण |

लगातार हो रही बारिश के कारण हजारीबाग में NHAI के अंतर्गत आने वाली कई सड़कें जलजमाव और गड्ढों की वजह से लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई हैं। इसे देखते हुए विधायक प्रदीप प्रसाद ने मासीपीढ़ी चौक, हुंडई शोरूम के समीप और सिद्धार्थनगर के पास प्रभावित सड़क का निरीक्षण कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया।

उन्होंने जलभराव, क्षतिग्रस्त सड़क और अधूरे निर्माण कार्य पर चिंता जताते हुए संबंधित एजेंसियों से तत्काल कार्रवाई की मांग की। निरीक्षण के बाद विधायक ने NHAI के परियोजना निदेशक विजय कुमार से फोन पर बात कर जल निकासी, सड़क की मरम्मत और अधूरे निर्माण कार्य को युद्धस्तर पर पूरा कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जनता को सुरक्षित और सुगम आवागमन उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और कार्यों की प्रगति पर लगातार निगरानी रखी जाएगी।