मोहनिया में ट्रकों से अवैध वसूली का रैकेट पकड़ा गया |

मोहनिया में ट्रकों से अवैध वसूली का रैकेट पकड़ा गया |

बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया चेक पोस्ट पर ट्रकों से अवैध वसूली के बड़े रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। एसडीपीओ गोपाल कृष्णा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गठित विशेष टीम ने NH-19 स्थित वाहन जांच केंद्र के पास छापेमारी कर 4 बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) जवानों और 5 सिविलियन समेत कुल 9 लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

पुलिस ने मौके से 57,760 रुपये नकद और 9 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। जांच में सामने आया कि सिविलियन बैरियर लगाकर ट्रकों को रोकते थे और जवानों के इशारे पर अवैध वसूली करते थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अब इस पूरे नेटवर्क में अन्य लोगों या विभागीय मिलीभगत की भी जांच की जा रही है।