DVC के 79वें स्थापना दिवस पर विस्थापितों ने याद किया अपना त्याग और संघर्ष |

DVC के 79वें स्थापना दिवस पर विस्थापितों ने याद किया अपना त्याग और संघर्ष |

दामोदर घाटी निगम यानी DVC के स्थापना दिवस पर नावाटांड़ स्थित सामुदायिक भवन में केंद्रीय समिति के आह्वान पर विस्थापित परिवारों ने ‘बलिदान दिवस’ मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश राम और संचालन बालेश्वर प्रसाद सिंह ने किया। वक्ताओं ने कहा कि डीवीसी की स्थापना हजारों विस्थापित परिवारों के त्याग और बलिदान की नींव पर हुई है, इसलिए 7 जुलाई उनके सम्मान और स्मरण का भी दिन है।

कार्यक्रम में पूर्वजों के योगदान को नमन करते हुए पुनर्वास भूमि का स्वामित्व, स्वच्छ पेयजल, निर्बाध बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग दोहराई गई। वक्ताओं ने कहा कि उनका आंदोलन किसी के विरोध का नहीं, बल्कि न्याय, सम्मान और अधिकारों की शांतिपूर्ण मांग का प्रतीक है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला और पुरुष विस्थापित उपस्थित रहे।