हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने मंगलवार को अपने परिवार के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पूरी कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदाता सूची का सही और अद्यतन होना बेहद जरूरी है। सांसद ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की कि वे निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा

रहे SIR अभियान के तहत निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना सत्यापन अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में हर नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है, ताकि कोई भी योग्य मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे। उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने भी SIR प्रक्रिया पूरी कर अभियान के प्रति अपनी सहभागिता दर्ज कराई और मतदाता जागरूकता का संदेश दिया।

