भाजपा नेत्री सेफाली गुप्ता केरेडारी प्रखंड के पेटो गांव में आयोजित भाजपा युवा मोर्चा हजारीबाग के जिला मंत्री आयुष्मान अमित कुमार गुप्ता के पारिवारिक विवाह समारोह में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने नवविवाहित दंपति को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखी, समृद्ध और मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की।

समारोह के अवसर पर सिमरिया के पूर्व विधायक एवं हजारीबाग भाजपा प्रभारी किशुन कुमार दास तथा भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह से भी उनकी आत्मीय मुलाकात हुई। साथ ही केरेडारी और टंडवा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा की। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

