देशभर में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और इसके साथ ही कई राज्यों में तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं। हिमाचल के ऊना में स्वां नदी में अचानक आई बाढ़ में एक पिकअप फंस गई, जबकि कुल्लू के पागल नाला में मलबा आने से सड़कें बंद हो गईं। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ और महाराष्ट्र के पुणे में भूस्खलन ने कई वाहनों और घरों को अपनी चपेट में ले लिया। चंबा में पंगोला नाला उफान पर है तो ओडिशा के बौध में सलुंकी नदी में फंसी दो महिलाओं को घंटों चले रेस्क्यू के

बाद सुरक्षित निकाला गया। मुंबई में वसई-विरार रेलवे ट्रैक पर जलभराव से लोकल ट्रेनें प्रभावित हैं, वहीं मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे का मिसिंग लिंक भी भूस्खलन के कारण बंद कर दिया गया। गढ़चिरौली में कई गांवों का संपर्क टूट गया है और कर्जत-खोपोली रेल मार्ग पर भी सेवाएं रोकनी पड़ी हैं। लगातार हो रही बारिश ने साफ कर दिया है कि आने वाले दिनों में सतर्कता और सावधानी बेहद जरूरी है।

