मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के स्पोर्ट्स विलेज स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज परिसर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और प्रशिक्षण से जुड़ी सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण व्यवस्था को और मजबूत किया जाना चाहिए। खासकर ग्रामीण

क्षेत्रों से आने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में झारखंड का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने अधिकारियों को खिलाड़ियों के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने और खेलों के विकास को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए।

