ओडिशा में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी हुई है, जिसमें करीब 20 लाख नाम कम दिखाई देने से चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि इन सभी नामों को अंतिम रूप से हटाया नहीं गया है। आयोग के अनुसार, 3 करोड़ 13 लाख से अधिक मतदाताओं ने समय पर एन्यूमरेशन फॉर्म जमा किए, इसलिए फिलहाल उन्हीं के नाम ड्राफ्ट सूची में शामिल हैं।

जिन लोगों के नाम नहीं हैं, उनमें दूसरे राज्यों में पंजीकरण कराने वाले, मृतक, पते पर नहीं मिलने वाले या फॉर्म जमा नहीं करने वाले लोग शामिल हैं। आयोग ने कहा कि योग्य मतदाता 4 अगस्त 2026 तक दावा और आपत्ति दर्ज कर फॉर्म-6 के जरिए अपना नाम दोबारा जुड़वा सकते हैं। अंतिम मतदाता सूची 6 सितंबर 2026 को प्रकाशित की जाएगी।

